Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की बैठक में राहुल शाक्य घोषित हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 नगर पंचायत नवाबगंज के सर्वेश मैरिज लॉन में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक सूरुचि शाक्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान
Share:
फर्रूखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन की बैठक में राहुल शाक्य घोषित हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)16 जून 2025 नगर पंचायत नवाबगंज के सर्वेश मैरिज लॉन में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक सूरुचि शाक्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बुद्ध वंदना के साथ की गई।

संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं संरक्षक अवनीश शाक्य ने सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक भागीदारी के महत्व को विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर ग्राम रसीदपुर निवासी एवं बीज व्यवसायी राहुल शाक्य ने जिला पंचायत सदस्य पद से चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात कही और सजातीय नेताओं पर समाज का अपेक्षित सहयोग न देने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिनमें नेताओं से समाज हित से जुड़े सवाल पूछे जाएं और उन्हें उत्तर देने के लिए बाध्य किया जाए।

बैठक में भगोरा निवासी धर्मपाल बौद्ध, दौलतपुर के देवेंद्र शाक्य, उमेश शाक्य सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में मैरिज लॉन के मालिक सर्वेश शाक्य, रिटायर्ड फौजी शिवकुमार शाक्य, पुस्तकालय प्रभारी सुरेंद्र शाक्य, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष योगेश शाक्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नवाबगंज ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों में से शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एवं सैनी समाज की बहुलता वाली 40 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। प्रत्येक पंचायत से 10-10 सजातीय लोगों के नाम व मोबाइल नंबर संगठन की फोन डायरेक्टरी हेतु संकलित किए गए।

संगठन की सदस्यता अभियान भी बैठक का मुख्य हिस्सा रहा, जिसमें अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही संगठन की टीम ने ग्राम भगोरा, उखरा एवं वेग गांव में पहुंचकर सदस्यता फार्म वितरित कर जनजागरण अभियान चलाया।