Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2025-26: 2 अक्टूबर को होगा छात्रवृत्ति वितरण, 31 दिसंबर अंतिम तिथि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर), सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत
Share:
फर्रुखाबाद:पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2025-26: 2 अक्टूबर को होगा छात्रवृत्ति वितरण, 31 दिसंबर अंतिम तिथि
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर), सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति वितरण हेतु समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पत्र जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) एवं 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) को विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने सभी विभागों हेतु एक समेकित समय सारिणी भी जारी की है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 2 जुलाई 2025 से

आवेदनों का अंतिम सत्यापन: 16 सितम्बर 2025 तक

छात्रवृत्ति वितरण: 2 अक्टूबर 2025

धनराशि अंतरण की अंतिम तिथि: 31 दिसम्बर 2025

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे नवप्रवेशित छात्रों से नए आवेदन एवं पूर्व छात्रों से नवीनीकरण श्रेणी में आवेदन समय से सुनिश्चित कराएं। साथ ही, संस्था प्रमुखों से समन्वय स्थापित कर छात्रों का सत्यापन कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

यह योजना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में निरंतरता प्रदान करना है। समयबद्धता के साथ किए जाने वाले इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित संस्था को उत्तरदायी माना जाएगा।

पात्र छात्रों से अपील:

छात्रों से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए आवेदन करें एवं आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त किया जा सके।