Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:स्प्लेंडर को हल्के में ले रहा था Punch वाला, बाइक सवार ने कर दी Punch की कांच चकनाचूर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 शहर में सड़क पर रफ्तार और अहंकार का अजीब मामला सामने आया, जब एक Hero Splendor बाइक सवार और Tata Punch कार मालिक के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Punch चालक बार-बार बाइक सवार को ओवरटेक कर रहा था और उसे हल्के में ले रहा था।
Share:
फर्रुखाबाद:स्प्लेंडर को हल्के में ले रहा था Punch वाला, बाइक सवार ने कर दी Punch की कांच चकनाचूर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जुलाई 2025 शहर में सड़क पर रफ्तार और अहंकार का अजीब मामला सामने आया, जब एक Hero Splendor बाइक सवार और Tata Punch कार मालिक के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Punch चालक बार-बार बाइक सवार को ओवरटेक कर रहा था और उसे हल्के में ले रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्प्लेंडर बाइक Punch के अगले हिस्से में पूरी तरह फंस गई। कार की बोनट और विंडशील्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक का अगला हिस्सा भी चकनाचूर हो गया है।

स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Punch की टूटी हुई कांच और बाइक सवार की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

सड़क पर संयम की जरूरत

इस तरह की घटनाएं यह संदेश देती हैं कि वाहन चलाते समय गुस्सा और अहंकार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन और आपसी सम्मान ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी है और कहा है कि अगर कोई शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।