Tuesday, 15 September 2026 | 6:45 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 11 जून को फतेहगढ़ में, सदस्य राज्य महिला आयोग करेंगी सुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी 11 जून 2025 को जनपद फर्रुखाबाद में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। इ
Share:
फर्रूखाबाद:महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 11 जून को फतेहगढ़ में, सदस्य राज्य महिला आयोग करेंगी सुनवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी 11 जून 2025 को जनपद फर्रुखाबाद में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी।

इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना और त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पीड़ित महिलाओं से सीधे संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी।

जनपद प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी महिला या बालिका उत्पीड़न की शिकार है तो वह इस जनसुनवाई में समय से पहुंचकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करे। यह सुनवाई पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम साबित होगी।

महिला आयोग की यह पहल न सिर्फ महिलाओं को आत्मबल प्रदान करती है, बल्कि शासन प्रशासन की संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

स्थान: विकास भवन सभागार, फतेहगढ़

तिथि: 11 जून 2025

समय: पूर्वान्ह 11:00 बजे से

इस मौके पर महिला आयोग से जुड़े अन्य अधिकारी, प्रशासनिक प्रतिनिधि एवं कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।