Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एएसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने फरियादियों से भी संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही कई शिकायतों का निपटारा कराया।

थाना समाधान दिवस के इस कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि जनता को न्याय समयबद्ध तरीके से मिले।

इस मौके पर कोतवाली परिसर में आने वाले फरियादियों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की सराहना की।