Monday, 14 September 2026 | 11:42 PM
भारत

फर्रुखाबाद:सीएचसी कमालगंज में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

फर्रुखाबाद ,24 फरवरी 2023 जिले की चार फर्स्ट रेफरल यूनिट कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया l इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकर
Share:
फर्रुखाबाद:सीएचसी कमालगंज में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद ,24 फरवरी 2023 जिले की चार फर्स्ट रेफरल यूनिट कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया गया l इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञों की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व की सम्पूर्ण जांच कर उनका टीकाकरण किया गया | विटामिन, आयरन-फोलिक एसिड व कैल्शियम की दवाएं वितरित कर महिलाओं को प्रसव पूर्व व प्रसव उपरान्त संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, साफ-सफाई रखने, समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेने और प्रसव संस्थागत कराने के लिए प्रेरित किया गया |
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता अतुल गुप्ता ने बताया कि जिले के चार (एफआरयू) कायमगंज में 45, राजेपुर में 31, कमालगंज में 10 और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में 89 गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई जिसमें से कायमगंज में 9 , राजेपुर में 11 ,कमालगंज में 2 और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में 13 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली निकली | जिनको उचित सलाह और दवा दी गई |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आर सी एच नोडल डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जिले की सभी सीएचसी, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में मनाया जाता है l लेकिन 24 तारीख़ को जिले की चार फर्स्ट रेफरल यूनिट कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में यह दिवस मनाया जाता है l
इस दौरान सीएचसी कमालगंज के एमओआईसी डॉ शोभित शाक्य ने बताया कि आज 10 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की गई | इस दौरान महिलाओं का अल्ट्रासाउंड, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड-प्रेशर, ब्लड-ग्रुप, ब्लड-शुगर, एचआईबी, हेपेटाइटिस-बी व पेट की जाँच की गयी | जाँच के दौरान 2 महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पाई गयी जिन्हें आयरन-शुक्रोज लगाया गया तथा उन्हें दवा के नियमित सेवन के साथ-साथ विशेष देखभाल रखने और समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श लेते रहने की सलाह दी गयी |
सीएचसी कमालगंज में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कृतिका ने बताया कि किसी गर्भवती महिला में यदि 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होता है तो उसको सीवियर एनीमिया की स्थिति में रखा जाता है | गर्भावस्था के समय महिलाओं को कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच करानी चाहिए और नियमित चिकित्सीय सलाह लेते रहना चाहिए | उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को हरी साग-सब्जियों, अंकुरित चना एवं दाल, गुड़ आदि का अधिक से अधिक सेवन करना जरूरी होता है |
अतुल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2022- 23 में अभियान के दौरान अब तक 17319 महिलाओं की जांच की गई जिसमें 3478 उच्च जोख़िम गर्भावस्था की मिली जिसमें से 2229 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो चुका है l
अतुल ने बताया कि जिले के ब्लॉक मोहम्दाबाद में शिवाक्षी हॉस्पिटल, नवाबगंज में सुनीता हॉस्पिटल और सीएचसी बरौन के अंर्तगत बाबू सिंह जय सिंह मेडिकल कॉलेज से करार कर लिया गया है यहां पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा l शेष ब्लॉकों में भी जल्द ही अल्ट्रासाउंड सेन्टर से करार कर लिया जाएगा l

कमालगंज ब्लॉक के ग्राम अहमदपुर देवरिया की रहने वाली 27 वर्षीय रिजवाना सात माह की गर्भवती है ने बताया कि मेरे दो बेटियां हैं दोनों का सामान्य प्रसव यहीं अस्पताल में हुआ था l आज मेरी खून की जाँच होने पर पता चला कि मेरा हीमोग्लोबिन 8.6 प्रतिशत है तो मेरे आयरन सुक्रोज लगाया गया साथ ही दवा के साथ खान- पान का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई l
इस दौरान स्टाफ नर्स पूजा, नीलम, परिवार नियोजन सलाहकार कल्पना सहित गर्भवती महिलाएं मौजूद रहीं |