Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू,19 अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मतदाता नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक यह विशेष अभियान जिल
Share:
फर्रुखाबाद:पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू,19 अगस्त से 29 सितंबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मतदाता नामावलियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक यह विशेष अभियान जिलेभर में चलेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इस प्रक्रिया में उन सभी नए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जो 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके होंगे।

★जिलेभर में लगाए गए बूथ लेवल अधिकारी

आयोग के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद जिले की कुल 580 ग्राम पंचायतों के 880 मतदान केंद्रों पर 888 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पात्र सभी मतदाता सूची में शामिल हों।

★अधिकारियों की अपील

प्रभारी अधिकारी अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) फर्रुखाबाद ने बताया कि  “निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर सभी बीएलओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनता से अपील है कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और नए पात्र मतदाताओं का नाम अवश्य जुड़वाएं।” इस अभियान से पंचायत चुनाव 2026 के लिए सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया और भी पारदर्शी व व्यवस्थित हो सके।