Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद पुलिस की मेहनत रंग लाई: NDPS केस में अभियुक्त को 04 माह का कठोर कारावास

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष की अथक मेहनत और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण एनडीपीएस (NDPS) मामले में अभियुक्त राहुल पुत्र सुरेश कंजड़ निवासी नेकपुर चौरासी को दोषी ठहराया गया। मामला मु0अ0स0 2919/2011, वाद संख्या 45/2012 के तहत थाना कोतवाल
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस की मेहनत रंग लाई: NDPS केस में अभियुक्त को 04 माह का कठोर कारावास
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष की अथक मेहनत और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण एनडीपीएस (NDPS) मामले में अभियुक्त राहुल पुत्र सुरेश कंजड़ निवासी नेकपुर चौरासी को दोषी ठहराया गया।

मामला मु0अ0स0 2919/2011, वाद संख्या 45/2012 के तहत थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में दर्ज था। अभियुक्त के विरुद्ध विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। नतीजतन, दिनांक 03.10.2025 को मा० न्यायालय एडीजे 07/NDPS कोर्ट फर्रुखाबाद ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 04 माह का कठोर कारावास और 3000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।

इस कार्रवाई में एडीजीसी श्री शीलरत्न, एडीजीसी श्री दिनेश चौहान, को0 मो0 म0हे0का0 काजल और पैरोकार का0 धर्मेन्द्र का विशेष योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सक्रियता दिखाई। फतेहगढ़ पुलिस की यह सफलता स्थानीय प्रशासन और आम जनता के लिए एक सशक्त संदेश है कि कानून के प्रति गंभीरता और लगातार प्रयासों से अपराधियों को न्यायालय द्वारा सजा दिलाई जा सकती है।