Tuesday, 15 September 2026 | 12:09 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस की सराहनीय पहल, सर्विलांस सेल ने 151 खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन किए बरामद, अनुमानित कीमत 33 लाख रुपए

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्विलांस सेल की मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर खोए हुए कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, को सफलतापूर्वक बरा
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस की सराहनीय पहल, सर्विलांस सेल ने 151 खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन किए बरामद, अनुमानित कीमत 33 लाख रुपए
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्विलांस सेल की मेहनत और तकनीकी दक्षता के बल पर खोए हुए कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, को सफलतापूर्वक बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

यह कार्य पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों, जनपदों और थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुमशुदा मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण व निगरानी के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया।

12 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक सादे समारोह में मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल स्वामियों ने मोबाइल प्राप्त कर खुशी जताई और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। आमजन द्वारा फतेहगढ़ पुलिस की इस ईमानदार एवं जनहितैषी कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

बरामद मोबाइल फोन का विवरण:

कुल मोबाइल: 151 एंड्रॉयड फोन

अनुमानित कुल कीमत: 33 लाख रुपए

मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस सेल टीम:

1. उप निरीक्षक दीपक कुमार भाटी

2. हेड कांस्टेबल संदीप राव

3. हेड कांस्टेबल अनुराग कुमार

4. हेड कांस्टेबल सचेन्द्र सिंह

5. कांस्टेबल राहुल शर्मा

फतेहगढ़ पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य न सिर्फ आम जनता का भरोसा मजबूत करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि तकनीक और समर्पण के साथ काम करने पर प्रभावी परिणाम संभव हैं। यह पहल न केवल अन्य जिलों के लिए एक मिसाल है बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को भी और मजबूत करती है।

रिपोर्ट—धर्मवीर सिंह संवाददाता फर्रूखाबाद [द दस्तक 24 न्यूज़]