Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

फर्रुखाबाद : पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

फर्रुखाबाद : तनाव में चल रहे सेवानिवृत्त दीवान ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। उनका शव मंगलवार तड़के लोगों ने लटका देखा। शव देखकर स्वजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर निवासी रामेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2017 में फतेहगढ़ से पुलिस विभा
Share:
फर्रुखाबाद : पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : तनाव में चल रहे सेवानिवृत्त दीवान ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया। उनका शव मंगलवार तड़के लोगों ने लटका देखा। शव देखकर स्वजन रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर निवासी रामेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2017 में फतेहगढ़ से पुलिस विभाग के दीवान के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह तिर्वा कोठी में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते थे। मंगलवार तड़के मोहल्ले के लोगों ने रामेंद्र का शव उनके मकान में शव लटका देखा। इसकी जानकारी रामेंद्र की पत्नी मांडवी को दी गई। कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि रामेंद्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

सवांददाता : धर्मबीर शाक्य