Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बची तीन जिंदगियाँ – महिला ने बच्चों संग गंगा में कूदकर दी थी जान देने की कोशिश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 को थाना शमसाबाद क्षेत्र के हाईघाट पुल पर एक हृदयविदारक घटना उस समय घटित होते-होते रह गई जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। सौभाग्य से मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम की तत्परता ने तीन अनमोल जिंदगियाँ बचा लीं। जानकारी के अन
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस की सतर्कता और तत्परता से बची तीन जिंदगियाँ – महिला ने बच्चों संग गंगा में कूदकर दी थी जान देने की कोशिश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 को थाना शमसाबाद क्षेत्र के हाईघाट पुल पर एक हृदयविदारक घटना उस समय घटित होते-होते रह गई जब एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। सौभाग्य से मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम की तत्परता ने तीन अनमोल जिंदगियाँ बचा लीं।

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति से बच्चों के लिए खिलौने लाने को कहा और उसके जाते ही अपने दो मासूम बच्चों सहित गंगा नदी में कूद गई। हाईघाट पुल पर मौजूद पुलिस टीम ने महिला को कूदते देखा तो बिना समय गंवाए गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, महिला व दोनों बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। बाद में पुलिस ने महिला व बच्चों को उनके पति और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि फतेहगढ़ पुलिस ने “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत अपने कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

थाना शमसाबाद पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने तीन निर्दोष जिंदगियाँ बचाकर मानवता को जीवित रखा।