Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद धरना प्रदर्शन स्थगित, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 थाना शमसाबाद पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया गया। धरना प्रदर्शन से संबंधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय कुमार को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोष
Share:
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद धरना प्रदर्शन स्थगित, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 दिसंबर 2025 थाना शमसाबाद पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया गया। धरना प्रदर्शन से संबंधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय कुमार को सौंपा गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना प्रदर्शन को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि जब तक नया आदेश जारी नहीं होता, तब तक कोई भी जिला पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष अथवा किसान थाना शमसाबाद पर नहीं पहुंचेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष श्री अजय कटियार ने कहा कि संगठन किसानों के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित किया गया है। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। भाकियू (टिकैत) ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।