Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद:लापता 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने 2 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा, आमजन ने की प्रशंसा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 शहर के शीशम बाग इलाके में रहने वाले रहीस खान का 15 वर्षीय पुत्र हमजा शनिवार को अचानक स्कूल जाने के बाद लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद जब हमजा का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस अधी
Share:
फर्रुखाबाद:लापता 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने 2 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा, आमजन ने की प्रशंसा
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 शहर के शीशम बाग इलाके में रहने वाले रहीस खान का 15 वर्षीय पुत्र हमजा शनिवार को अचानक स्कूल जाने के बाद लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद जब हमजा का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहायता की गुहार लगाई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर एवं कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी रणविजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शीशम बाग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस बीच, छात्र हमजा का स्कूल बैग और साइकिल गुरुद्वारा के पास स्थित कब्रिस्तान में पड़ी मिली, जिससे परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई। लोगों की माने तो हमजा स्कूल भी नहीं गया था। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का प्रयोग करते हुए तेजी से खोजबीन जारी रखी।

लगभग दो घंटे के भीतर पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध बालक फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर अकेला बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्टेशन पहुंची और बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। हमजा की सुरक्षित वापसी पर परिवारजन एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता, जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की प्रशंसा की। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर मदद न मिलती तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि फर्रुखाबाद पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है, बल्कि संकट की घड़ी में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों का विश्वास भी कायम रखे हुए है।