Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगेस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 361/2000, वाद संख्या 132/2001 धारा 3(1) उ०
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगेस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को सजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशन पर अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 361/2000, वाद संख्या 132/2001 धारा 3(1) उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त प्रवेश कुमार पुत्र रामसिंह धीमर एवं जयवीर उर्फ सुआ लाल पुत्र पुत्तू लाल, निवासी ग्राम घसिया चिलौली, थाना कायमगंज को दोषसिद्ध करार दिया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर के अथक प्रयास और प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक 10 सितंबर 2025 को मा० विशेष गैंगेस्टर कोर्ट, फर्रुखाबाद ने दोनों अभियुक्तों को 03-03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05-05 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

इस मुकदमे में प्रभावी पैरवी हेतु एडीजीसी श्री शैलेश कुमार, कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा पैरोकार कांस्टेबल बिबेक कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दिशा में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।