Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़।

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा, थाना कादरीगेट पुलिस टीम, पुलिस बल तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था
Share:
फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने थाना कादरीगेट क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा, थाना कादरीगेट पुलिस टीम, पुलिस बल तथा रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करना तथा आम जनता में शांति और सद्भाव का संदेश देना रहा।

पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें सहयोग बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखा जाएगा। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे फ्लैग मार्च आगे भी समय-समय पर किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।