Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा का भरोसा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज प्रभारी अनुराग मिश्र तथा पुलिस बल द्वारा रविवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यह
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहारों पर सुरक्षा का भरोसा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली कायमगंज प्रभारी अनुराग मिश्र तथा पुलिस बल द्वारा रविवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

आगामी गणेश चतुर्थी और बारावफात के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यह फ्लैग मार्च आयोजित किया, ताकि आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया और नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर नगर में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस लगातार गश्त और निगरानी रखेगी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि जनपदवासी निर्भीक होकर अपने-अपने त्योहार मना सकते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर ठोस इंतज़ाम किए गए हैं।

नगरवासियों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि फ्लैग मार्च से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है।