Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :मदरसे से छुट्टी ना मिलने से छात्र हुआ फरार तलाशने में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसे से छुट्टी न मिलने से गुस्साया छात्र मदरसे से भागकर गायब हो गया पुलिस ने छात्र की तलाश में रात में कांबिंग की। थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी बनी हसन का लगभग 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन पड़ोसी गांव नगला दाऊद के मदरसे में पडता था। हारून हसन सुबह लगभग
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद कमालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसे से छुट्टी न मिलने से गुस्साया छात्र मदरसे से भागकर गायब हो गया पुलिस ने छात्र की तलाश में रात में कांबिंग की।
थाना कमालगंज के ग्राम शेखपुर निवासी बनी हसन का लगभग 11 वर्षीय पुत्र हारून हसन पड़ोसी गांव नगला दाऊद के मदरसे में पडता था।
हारून हसन सुबह लगभग 8:00 बजे पढ़ने मदरसा में गया था हारून आसन ने मदरसे की मैडम से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो मैडम ने इस बात की जानकारी हारून के भाई मोजम को दी। मोजम ने मैडम से कहा कि हारुन हसन को छुट्टी मत देना इसी बात से गुस्साया हारून मदरसे में अपना बैग व साइकिल छोड़कर गायब हो गया। जब हारून हसन घर नहीं पहुंचा तो उसे तलाश किया गया कोई पता न चलने पर मोजम ने भाई के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
देर शाम सीओ अजेय कुमार शर्मा ने हारून के परिजनों से घटना के बारे में व्यापक जानकारी की। सीओ ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष व पुलिस फोर्स के साथ ग्राम शेखपुर व सरैया रेलवे लाइन के किनारे कांबिंग कर हारून हसन को तलाश किया। इस दौरान दोनों गांव के दर्जनों लोग लोगों ने पुलिस का सहयोग किया। चर्चा है कि नाराज होकर हारून हसन कहीं दूर चला गया है।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह