Tuesday, 15 September 2026 | 11:23 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाली पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने संभाली कमान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाली पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने संभाली कमान
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।

गश्त के दौरान एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान गश्त, चेकिंग और निगरानी में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के समय असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी को नियमित गश्त बढ़ाने और पुलिस की उपस्थिति को अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा की गई यह पहल जनसामान्य में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।