Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)01 जून 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में विश्वनाथ आर्य थाना कम्पिल क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों
Share:
फर्रूखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)01 जून 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में विश्वनाथ आर्य थाना कम्पिल क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।

यह गश्त स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बाजारों में मौजूद दुकानदारों व स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस हर समय आम जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर है।

गश्त के दौरान विश्वनाथ आर्य थाना कम्पिल की पुलिस टीम भी मौजूद रही। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से अपील की कि यदि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की यह पैदल गश्त स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहनीय कदम के रूप में देखी जा रही है। इससे न केवल आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, बल्कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने की दिशा में यह एक सकारात्मक प्रयास भी है।