Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्यौहारों एवं आगामी आयोजनों को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

कोतवाली पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर नागरिकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।