Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 मूल चन्द्र पुत्र बालकराम निवासी आमखेडा पंचायत सैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री मधुबाला की उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की माँग कर प्रताडित फांसी लगाकर हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर थाना शमसाबाद
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 मूल चन्द्र पुत्र बालकराम निवासी आमखेडा पंचायत सैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री मधुबाला की उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की माँग कर प्रताडित फांसी लगाकर हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर थाना शमसाबाद ने हरिओम (पति) पुत्र नन्हे लाल, नन्हे लाल (ससुर) पुत्र सरनाम, श्रीमती बेबी देवी (सास) पत्नी नन्हे लाल, नीलम (ननद) पुत्री नन्हे लाल, राजेश पाल (ताऊ) पुत्र सरनाम निवासीगण ग्राम सन्तोषापुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ पंजीकृत किया गया। विवेचना क्षेत्राधिकारी कायमगंज के आदेशानुसार अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शमसाबाद पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।उसी समय थाना शमसाबाद पुलिस ने अभियुक्त नन्हे लाल पुत्र सरनाम, बेबी देवी पत्नी नन्हे लाल निवासी ग्राम सन्तोषापुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त नन्हे लाल व बेबी देवी ने पूछने पर जुर्म से इन्कार करते हुये अपनी शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय मे देना बताया।