Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भ
Share:
फर्रुखाबाद:जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधित समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की निगरानी आसान हो सके। गश्त के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी आपराधिक सूचना या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इस दौरान पुलिस टीम के साथ स्थानीय थाने की फोर्स भी मौजूद रही। यह पैदल गश्त न सिर्फ अपराधियों में डर पैदा करने के उद्देश्य से की गई, बल्कि जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने का भी प्रयास था। पुलिस प्रशासन द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।