Tuesday, 15 September 2026 | 9:04 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :प्लिंक एक्सप्रेसवे नहीं बनने दिया जाएगा होगा जबरदस्त विरोध : अजय कटियार

आपको अवगत कराते चले कि जनपद फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जिला प्रशासन इस समय नाप जोक करा रहा है जिससे किसानों की धड़कने तेज हो गई है क्योंकि आज जमीनों की कीमत आसमान छू रही है और जिला प्रशासन की तरफ से जो सर्किल रेट है वह बहुत कम है जिससे किसान अपनी जमीनें किसी भी कीमत पर नहीं देगा |
Share:
फर्रुखाबाद :प्लिंक एक्सप्रेसवे नहीं बनने दिया जाएगा होगा जबरदस्त विरोध : अजय कटियार
Read in your preferred language.


आपको अवगत कराते चले कि जनपद फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए जिला प्रशासन इस समय नाप जोक करा रहा है जिससे किसानों की धड़कने तेज हो गई है क्योंकि आज जमीनों की कीमत आसमान छू रही है और जिला प्रशासन की तरफ से जो सर्किल रेट है वह बहुत कम है जिससे किसान अपनी जमीनें किसी भी कीमत पर नहीं देगा | इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह शाक्य ने कहा कि फर्रुखाबाद का किसान पहले से ही बिजली,खाद,की महंगाई और आलू की सुस्त कीमतों से परेशान है और ऊपर से लिंक एक्सप्रेसवे ने किसान की धड़कने बढ़ा दी है | इसी कड़ी में कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि हम लिंक एक्सप्रेसवे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे

इसी प्रकार जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का कोई महत्व ही नहीं है क्योंकि जहां से लिंक एक्सप्रेसवे निकला जा रहा और हरदोई जिले के कौंसिया में जोड़ा जाएगा तो वहीं से हमारे जनपद में नेशनल हाईवे 730 C पहले से ही जनपद में मौजूद है इसी हाइवे को सिक्स लेन में तब्दील करके किसानों की जमीनों को बचाया जा सकता है क्यों कि लिंक एक्सप्रेसवे और राष्ट्री हाइवे 730 सी समानांतर ही है इसलिए इस एक्सप्रेसवे का कोई महत्व नहीं है और इस एक्सप्रेसवे के बहाने सरकार किसानों की जमीनों को एक्सप्रेसवे कट के बहाने अपने सरकारी दोस्तो को देना चाहती है अगर ऐसा नहीं है तो फिर जो कट बनाए जाएंगे उन कटो को घुमावदार क्यों बनाया जाएगा और आगे बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले में खाद की कमी और जिले के बिजली विभाग के अधिकारी उत्तर प्रदेश की सरकार के आदेशानुसार नलकूपों पर बिजली नहीं दे रहे है और इस समय जनपद का आलू किसान अपने आलू के गिरते हुय भाव को लेकर बहुत परेशान है यही स्थित रही तो जनपद का आलू किसान बर्बाद हो जाएगा आलू किसानों के लिए भी जिले जनप्रतिनिधियो को सोचना चाहिए और उनकी बात को लोक सभा और विधान सभा में आवाज को उठाना चाहिए

इसी के साथ जनपद की गंगा नदी के किनारे बसे गांव में एक ही फसल ले पाते है उनके लिए बांध बनाना बहुत जरूरी है जिले के जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट की राजनीति करते है वोट लेने के बाद गांवों की तरफ मुड़कर भी भी देखते हम कहते है एक बार उन किसानों की तरफ भी देखो जो साल में सिर्फ एक बार फसल ले पा रहे हैं किसान यूनियन टिकैत उन किसानों के लिए बांध बनवाकर ही रहेंगे इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,कृष्ण गोपाल मिश्रा,ब्रजेश गंगवार,संजीव सिंह सोमवंशी,अभय यादव,सुशील कुमार दीक्षित, बिजनेस यादव,पुजारी कटियार,गुड्डू यादव,संजीव यादव,राजेश गंगवार,संजीव मिश्रा,अरविंद गंगवार,सोनू सोमवंशी,कश्मीर गंगवार,शिवराम शाक्य,टिंकू यादव,सतीश कठेरिया,पवन जोशी, अनिकेश गंगवार,बबलू खटीक,संजय सिंह,दिनेश सिंह अनुराग गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |