फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना व कोतवाली क्षेत्रों में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत जानकारी या उकसावे से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह कदम त्यौहारों के दौरान अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी बैठक।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना व कोतवाली क्षेत्रों में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लि
Read in your preferred language.