Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के नेतृत्व में नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर य
Share:
फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को फतेहगढ़ मंडल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के नेतृत्व में नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, रेखा सोमवंशी, बिटाना चौहान, नगर महामंत्री अमन गुप्ता, पूर्व महामंत्री गौरव कटिहार, अनिल प्रताप, संजीव राठौर, गुरजीत कटिहार, विनीत मिश्रा, सनी शुक्ला, राहुल राठौर सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन, विचारधारा और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने एक स्वर में कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है।नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन समाज और संगठन को समर्पित किया। उनके विचार हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।