Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन भानू में संगठनात्मक फेरबदल, कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संगठन में अहम बदलाव किए गए हैं। संगठन की सक्रियता और मजबूती के उद्देश्य से मुन्ना लाल सक्सेना को जिला प्रभारी पद से हटाकर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामवीर सिंह को
Share:
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार संगठन में अहम बदलाव किए गए हैं। संगठन की सक्रियता और मजबूती के उद्देश्य से मुन्ना लाल सक्सेना को जिला प्रभारी पद से हटाकर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, रामवीर सिंह को जिला संगठन सचिव पद से हटाकर मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने तथा कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। प्रदेश महासचिव पंडित गोपाल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और रुचि के साथ निभाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानू की ओर से यह भी कहा गया कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।