Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल की एकता से सफल हुआ "ऑपरेशन ट्रांसफार्मर", प्रशासन ने हटाया अवैध फाउंडेशन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" की तर्ज पर चलाया गया "ऑपरेशन ट्रांसफार्मर" आखिरकार रंग लाया। चौक चौराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध फ
Share:
फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल की एकता से सफल हुआ "ऑपरेशन ट्रांसफार्मर", प्रशासन ने हटाया अवैध फाउंडेशन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" की तर्ज पर चलाया गया "ऑपरेशन ट्रांसफार्मर" आखिरकार रंग लाया। चौक चौराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध फाउंडेशन को तोड़ना शुरू कर दिया।

इस मुद्दे पर 3 जून को प्रस्तावित धरने से पहले, आज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), अधिशासी अभियंता तथा चौक फीडर के जेई ने नगर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की। बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इख़लाक़ खान, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर युवा अध्यक्ष व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, नगर संरक्षक आनंद प्रकाश 'मुन्ना' गुप्ता, जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर महिला महामंत्री नेहा मिश्रा व नगर युवा महामंत्री रोहन कश्यप 'राजा' मौजूद रहे।

सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों ने एकमत होकर प्रशासन के सामने मांग रखी कि पहले चौक चौराहे से अतिक्रमण हटाया जाए, उसके बाद ही अन्य किसी विषय पर विचार होगा। अधिकारियों ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों द्वारा फाउंडेशन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया।

व्यापार मंडल ने इसे अपनी एकता और संघर्ष की जीत बताया है। पदाधिकारियों ने इसे स्वर्गीय राजेश रस्तोगी की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया, जिनकी दुकान पहले अतिक्रमण के नाम पर तोड़ी गई थी।

इस आंदोलन को समर्थन देने वाले किसान यूनियन, मानवाधिकार संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी व्यापार मंडल ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

आज का दिन नगर के व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। "ऑपरेशन ट्रांसफार्मर" की सफलता के साथ व्यापार मंडल की प्रभावशीलता और संगठित शक्ति एक बार फिर साबित हुई।

नारों के साथ हुआ समापन
बैठक और कार्रवाई के पश्चात समर्थकों ने "पंडित श्याम बिहारी मिश्रा अमर रहें", "व्यापारी एकता ज़िंदाबाद", "श्री मुकुंद मिश्रा ज़िंदाबाद", "श्री राजेन्द्र गुप्ता", "श्री दिलीप सेठ", "श्री सुनील पांडेय", "श्री जीतू सोनी ज़िंदाबाद" जैसे नारे लगाकर आंदोलन की सफलता का जश्न मनाया।