Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

फर्रुखाबाद:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विधानसभाओं में अंबेडकर प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान,संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक
Share:
फर्रुखाबाद:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी विधानसभाओं में अंबेडकर प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान,संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल में मरीज को फल वितरण किया।

फतेहगढ़ मंडल में भोलेपुर जेएनवी रोड तिराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया इसके उपरांत अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूरे जनपद में भाजपा द्वारा अंबेडकर जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। बीजेपी का अनुसूचित मोर्चा इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा है उन्होंने कहा डॉक्टर अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि वह सामाजिक न्याय और एकता के प्रतीक थे भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया उन्होंने भारतीय समाज में जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनकी नीतियों को लागू करने में भाजपा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं पार्टी ने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने का कार्य किया उनके विचारों को अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज में शोषित वंचित पीड़ित और दलित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम पर वोट हासिल किया लेकिन उनकी सरकारों में दलित और पिछड़ों के हितों की अनदेखी की गई।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा डॉ आंबेडकर एक विचार थे जिन्होंने समाज में कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और दबे कुचले वर्ग के लोगों को अधिकार दिलाने का कार्य किया। केंद्र की विभिन्न योजनाएं जिसका लाभ दलित वर्ग को मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने कहा कांग्रेस और बसपा ने डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर वोट बटोरने का कार्य किया। लेकिन जब सत्ता में आए तो सबसे ज्यादा अपमान दलित वर्ग को सहना पड़ा। भाजपा उनकी जयंती पर अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम चल रही है। जिसके अंतर्गत अंबेडकर की विचारधारा से जुड़े हुए लोगों शॉल उड़ाकर का सम्मान किया गया इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, वरिष्ठ नेता रामनरेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, चित्रा अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।