Tuesday, 15 September 2026 | 9:21 AM
भारत

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 25 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। जनपद के राजेपुर के ग्राम गांधी स्थित
Share:
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 25 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना।
जनपद के राजेपुर के ग्राम गांधी स्थित वीरेंद्र सिंह कॉलेज ग्राम रामपुर डफरपुर के चंद्रावती इंटर कॉलेज कायमगंज के सीपीबीएन इंटर कॉलेज बधार के मेजर एसडी कॉलेज नाला मछरेहटा के एनएकेपी इंटर कॉलेज नवाबगंज के मंझना स्थित एसके इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कायमगंज के सीपीवीएन इंटर कॉलेज में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन का कार्यक्रम सुना इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के उपरांत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा भारत के संविधान में 18 वर्ष से ऊपर आयु के नौजवानों को नव मतदाता बनने का अधिकार दिया है। देश का युवा मतदाता बनने के बाद भारत के भाग्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लाइव संबोधन के माध्यम से नए बने मतदाताओं से सीधा संवाद बनाया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक रश्मि दुबे नंदराम शाक्य मनोज गंगवार अमर गुप्ता आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नाला मछरता स्थित एनेकेपी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान एवं आदित्य मिश्रा सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यक्रम सुना।
लाइव संबोधन कार्यक्रम के बाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने उपस्थित नव मतदाता बने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा देश हर क्षेत्र में तभी आगे बढ़ेगा जब उसे देश का युवा अपने अधिकार का उपयोग करते हुए मजबूत सरकार चुनेगा। 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नई क्रांति का आगाज हुआ है प्रधानमंत्री अपने लाइव संबोधन के माध्यम से किसी न किसी कार्यक्रम से युवाओं से सीधा संवाद जोड़ते हैं जिससे देश को एक नई दिशा मिलती है।
नवाबगंज के मांजना स्थित स्क इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना।
लाइव संबोधन के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा राष्ट्र की प्रगति में नव मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। युवा देश का भविष्य तय करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश का युवा फिर से एक स्थिर भाजपा सरकार बनाकर भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगा। आपका एक वोट की ताकत ने इस देश में वर्षों से लंबित कई मुद्दों को भी हल कर दिया। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में भी तिरंगा फहराने का कार्य किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य वेदराम शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता अमन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
राजपुर के ग्राम गांधी स्थित वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य अमृतपुर मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह सलेमपुर मंडल अध्यक्ष स्वदेश त्रिवेदी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यक्रम सुना।
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा फर्रुखाबाद