Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
भारत

फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में मकरसंक्रांति के अवसर पर जगह - जगह हुआ खिचड़ी भोज व भंण्डारा

विकास पाठक फर्रुखाबाद संवाददाता : आज मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर मेला श्री राम नगरिया में साधु संतों , कल्प वासियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा जगह जगह खिचड़ी भोज व भंण्डारे का आयोजन किया गया। ऋषि आश्रम मे स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज जी की पूर्ण तिथि पर भंण्डारे का आयोजन महंत रामानंद सरस्वती के
Share:
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया में मकरसंक्रांति के अवसर पर जगह - जगह हुआ खिचड़ी भोज व भंण्डारा
Read in your preferred language.

विकास पाठक फर्रुखाबाद संवाददाता : आज मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर मेला श्री राम नगरिया में साधु संतों , कल्प वासियों एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा जगह जगह खिचड़ी भोज व भंण्डारे का आयोजन किया गया। ऋषि आश्रम मे स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज जी की पूर्ण तिथि पर भंण्डारे का आयोजन महंत रामानंद सरस्वती के तत्वावधान में सभी शिष्यों द्वारा संम्पंन्न किया। एवं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संस्थापक आचार्य विवेकानंद के संरक्षण में सभी पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज एवं प्रसाद वितरण कर आम जन मानस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गयीं। जिसमें साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने सभी कल्पवासी साधु संतों को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं दीं । इस मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच की संस्थापक सचिव बबिता पाठक , उपाध्यक्ष प्रीति तिवारी, महासचिव विद्याराम पाण्डेय , कोर कमेटी सदस्य आलोक भारती , आरती राजपूत, उमा ठाकुर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।