Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद मानव उत्थान सेवा समिति ने किया जल वितरण एवं पौधारोपण, हुआ भव्य सत्संग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वितरण सेवा से हुई, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य में
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा पर फर्रुखाबाद मानव उत्थान सेवा समिति ने किया जल वितरण एवं पौधारोपण, हुआ भव्य सत्संग।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर फर्रुखाबाद स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जल वितरण सेवा से हुई, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित किया। इस सेवा कार्य में शुभम कटियार का विशेष सहयोग रहा।

इसके पश्चात भारतीय वन जीवन संस्था द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत समिति के आश्रम परिसर में महात्मा अपर्णा बाई जी के करकमलों से पौधारोपण किया गया। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाना और गंगा जैसी जीवनदायिनी नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना था।

पौधारोपण के उपरांत दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भक्तिभाव से परिपूर्ण भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा अपर्णा बाई जी ने गंगा दशहरा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने बताया: “गंगा दशहरा का पर्व भारत की संस्कृति, आस्था और प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है। यह त्योहार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और मां गंगा की विधिवत पूजा से पाप, रोग और संकटों से मुक्ति मिलती है।”

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महात्मा सुमन बाई जी, सेविका शीला, सभासद रेखा त्रिवेदी, जिला प्रधान सुनील कुमार फौजी, प्रचार सचिव सुशील कुमार, मीडिया प्रभारी देवपाल सिंह राठौड़, लेखाकार उदय पाल, तहसील सचिन मुन्नालाल बाथम समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मानव सेवा दल से जय सिंह, जयपाल, श्याम सिंह, सोबरन सिंह, सुनीता, बिना, सुशीला, हरिओम राठौर, अवनीश राजपूत, रंजीत, धीरज, रिंकू, विजय कुमार, कोमल एवं आकाश जैसे समर्पित कार्यकर्ता भी कार्यक्रम की सफलता में सहभागी बने। गंगा दशहरा पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि समाज और पर्यावरण को जागरूक करने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल रही।