Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद:पराक्रम दिवस पर नेताजी को नमन कर स्टेडियम में बनाई मानव श्रृंखला,सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ली शपथ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज 23 जनवरी को स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री अर
Share:
फर्रुखाबाद:पराक्रम दिवस पर नेताजी को नमन कर स्टेडियम में बनाई मानव श्रृंखला,सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ली शपथ
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज 23 जनवरी को स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी नेताजी को नमन किया गया । 

स्टेडियम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नेताजी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करते थे और  अपने कार्यों में सफल होते थे , इसी प्रकार यदि हम सब सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए दृढ़ संकल्प  होकर  जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य करें तो अपने जनपद को दुर्घटनाओं से मुक्त बना सकते हैं । वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है, अतः हमें सामूहिक प्रयास करते हुए दुर्घटनाओं को शून्य करना है । 

 अपने संबोधन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी  महोदय ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।  सड़क सुरक्षा शपथ के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्रों को अल्पाहार एवं सड़क सुरक्षा साहित्य वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री नरेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री मुरलीधर , एआरटीओ प्रशासन श्री वी एन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी श्री आलोक बिहारी लाल शुक्ला, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर,जिला क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, महियसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज,दुर्गा नारायण महाविद्यालय, पी डी महिला महाविद्यालय , जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तथा रखा बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के 2150 छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई । इसके अतिरिक्त यूपी 12 बटालियन एनसीसी  के कैडेट्स द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई।