Tuesday, 15 September 2026 | 9:13 AM
भारत

फर्रूखाबाद:ससुर के निधन पर ससुराल जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में ससुर की मौत पर ससुराल जा रहे टैम्पों सबार युवक को ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम अनरतला खेतलपुर सौरिया निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल माथुर के ससुर सुर्जन माथुर निवासी जैजना थाना जलालाबाद जनपद शा
Share:
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में ससुर की मौत पर ससुराल जा रहे टैम्पों सबार युवक को ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी|
थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम अनरतला खेतलपुर सौरिया निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल माथुर के ससुर सुर्जन माथुर निवासी जैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर की मौत हो गयी थी| जिससे वह अपनी पत्नी शारदा देवी, माता कलावती, रिश्तेदार भाग्यश्री पत्नी उदयवीर अपनी बेटी सोनिका के साथ टैम्पों में सबार होकर ससुराल जा रहा था|
तभी कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ही मंडी समिति के निकट पंहुचा तो ट्रैक्टर नें उसके टक्कर मार दी| जिससे वह टैम्पों से नीचे गिर गया| जिससे सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए |
स्थानीय लोगों की मदद से सुनील को सीएचसी कायमगंज लाया गया जहाँ उसे डॉ० विपिन नें मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस नें ट्रैक्टर व टैम्पों को अपने कब्जे में ले लिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर कार्यवाही की ।
फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह