Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 आज “लौह पुरुष” भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं जिलाधि
Share:
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 आज “लौह पुरुष” भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर रखा बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विचार गोष्ठी में भूपेंद्र प्रताप सिंह, पटेल विचार मंच के सदस्य डॉ. राम बाबू मिश्रा, डॉ. शिव ओम अम्बर, एवं डी.एस. राठौर ने सरदार पटेल के योगदान और व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि— “आज हम राष्ट्र की एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। ऑपरेशन पोलो द्वारा हैदराबाद रियासत का विलय इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। वे वास्तव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के जनक हैं।”

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “सरदार पटेल का जन्म गुजरात के एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की और किसानों के हक के लिए कई आंदोलन किए। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की एकता को मजबूत करना चाहिए। जिस भारत में हम रह रहे हैं, वह उनके प्रयासों का परिणाम है।”

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता की शपथ ली तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।