Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर फर्रुखाबाद में 2.32 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, 57 लाभार्थी हुए लाभान्वित

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (MSME) दिवस के अवसर पर आज जनपद फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यु
Share:
फर्रूखाबाद:अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर फर्रुखाबाद में 2.32 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, 57 लाभार्थी हुए लाभान्वित
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (MSME) दिवस के अवसर पर आज जनपद फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा चयनित 50 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए, वहीं कुल 57 लाभार्थियों को 2 करोड़ 32 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में अमृतपुर के माननीय विधायक श्री सुशील कुमार शाक्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस विजन का हिस्सा है, जो भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की परिकल्पना को साकार करने हेतु कार्य कर रहा है।”

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने समस्त बैंक जिला समन्वयकों को निर्देश दिए कि वे रोजगारपरक योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें और जनपद के क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात को बेहतर करने की दिशा में ठोस कार्यवाही करें।

कार्यक्रम में श्री सौरभ कुमार राठौर, श्री अदनान, श्री संजीव बाथम, श्री अनस अंसारी, श्री चिराग गुप्ता, श्री इन्द्रेश, श्री रोहित कुमार, श्रीमती रूकमणी, श्रीमती निधि, सुश्री अंशिका समेत कई लाभार्थियों को मंच पर चेक प्रदान किए गए। इस आयोजन ने न केवल उद्यमिता को बढ़ावा दिया बल्कि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक नई दिशा भी प्रदान की। यह कार्यक्रम जनपद के विकास और आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।