Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जयंती पर डीएम ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान गायन कर उपस्थित लोगो को दिलाई शपथ ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 गाँधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।  इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजि
Share:
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जयंती पर डीएम ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान गायन कर उपस्थित लोगो को दिलाई शपथ ?
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 02 अक्टूबर 2024 गाँधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाई गई।

 इसके पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इस अवसर पर राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज फतेहगढ़ की छात्राओं द्वारा गाँधी जी की प्रिय रामधुन का गायन किया गया, तत्पश्चात सभी ने गाँधी जी के बारे मे अपने अपने विचार रखे व गाँधी जी के सिद्धांतों को अपनाने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु नितेश राज व अन्य उपस्थित रहे।