Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
भारत

फर्रुखाबाद:15 दिसंबर को रामपुर ढपरपुर के किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन, 200 ट्रैक्टरों के साथ घेराव का ऐलान

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 रामपुर ढपरपुर एवं आसपास के गांवों में नगर पालिका द्वारा छोड़े जा रहे गंदे नाले के पानी से त्रस्त किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह ऐलान आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद के ज
Share:
फर्रुखाबाद:15 दिसंबर को रामपुर ढपरपुर के किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन, 200 ट्रैक्टरों के साथ घेराव का ऐलान
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 रामपुर ढपरपुर एवं आसपास के गांवों में नगर पालिका द्वारा छोड़े जा रहे गंदे नाले के पानी से त्रस्त किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह ऐलान आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने रामपुर ढपरपुर में आयोजित किसान पंचायत के दौरान किया।

अजय कटियार ने कहा कि राष्ट्रीय आवाहन पर प्रत्येक माह की 15 तारीख को तहसीलों में होने वाले कार्यक्रम के तहत इस बार सदर तहसील फर्रुखाबाद एवं नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा रामपुर ढपरपुर और निकटवर्ती गांवों में शहर के गंदे नालों का पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे वहां के ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो गया है।

उन्होंने बताया कि नालों से निकाली गई सिल्ट को नालों के बाहर ही डाल दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही है। इस कारण संक्रमण बढ़ रहा है, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन गंदे वातावरण और खेतों में भरे शहर के दूषित पानी के कारण किसान सब्जियां उगाने में असमर्थ हो रहे हैं।

अजय कटियार ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर किसान छोटे और सीमांत हैं। खेतों में लगातार भरा पानी रहने के कारण वे खेती छोड़कर शहर में मजदूरी करने को मजबूर हो रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत आसपास के गांवों के किसानों के साथ लगभग 200 ट्रैक्टरों के साथ तहसील और नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का घेराव करेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिसंबर से पहले नालों से निकाली गई सिल्ट नहीं उठाई गई तो उसे भरकर नगर पालिका कार्यालय और उसके प्रांगण में डाल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों से मांग की कि वे एक दिन इस गंदगी में रहकर देखें, ताकि उन्हें यहां के ग्रामीणों की पीड़ा का एहसास हो सके।

किसान पंचायत में उन्होंने जनपद में बनाए गए क्रय केंद्रों पर बाजार, मक्का और धान की खरीद में हो रही कथित लूट का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि इस अव्यवस्था को तुरंत रोका जाए और किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाया जाए। इसके अलावा बिजली विभाग से बाढ़ प्रभावित किसानों को विशेष राहत देने, दो महीने तक बाढ़ में घिरे रहने वाले किसानों के बिजली बिल माफ करने की भी मांग की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल जी ने की। यह जानकारी जिला महासचिव अभय यादव ने दी। पंचायत में सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य, रामपुर ढपरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपत नगला प्रधान श्याम शाक्य, अमिलपुर के प्रधान पति रविन्द्र शाक्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।