Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 रविवार को जनपद के विभिन्न मंडलों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित जनप्रतिनिध
Share:
फर्रूखाबाद:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जून 2025 रविवार को जनपद के विभिन्न मंडलों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अमृतपुर विधानसभा के अमृतपुर मंडल में ग्राम पिथनापुर में विश्व प्रताप सिंह उर्फ चीनू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

 भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है इन 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है एक नए भारत की कल्पना जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सरदार वल्लभभाई पटेल श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखी थी ऐसी कल्पना को चरितार्थ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रक्षा सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि जैसे मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसले लिए। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियां की चर्चा जगह-जगह करनी है। 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडलों में सभी शक्ति केदो पर कार्यक्रम आयोजित करके विश्व योग दिवस को सफल बनाने का कार्य करें।

 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा 2014 से पहले का भारत वर्तमान भारत में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार आतंकवाद जैसी समस्याओं से घिरा हुआ था वर्तमान में मोदी सरकार की ठोस नीतियों से आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है पड़ोसी मुल्क द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान चलाकर आतंक के समूल विनाश का संदेश पूरी दुनिया को दिया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण की नींव रखी है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी ने कहा पूरी दुनिया भारत के बढ़ते हुए कदम को देख रही है भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विश्व प्रताप सिंह चीनू मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह कार्यक्रम के सहसंयोजक मनोज मिश्रा अजीत पांडे राघवेंद्र सिंह रानू जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि लोग मौजूद रहे।