Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

फर्रुखाबाद: किसानों की मर्जी के बिना कोई उनकी जमीन नहीं ले सकता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव

आज दिनांक 24/02/2026 को लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह यादव ने भाग लिया और उनका जनपद में जगह जगह स्वागत किया गया इसके उपरान्त सभी पदाधिकारी किसानों के साथ सदर तहसील फर्रुखाबाद पहुंचे जिस
Share:
फर्रुखाबाद: किसानों की मर्जी के बिना कोई उनकी जमीन नहीं ले सकता प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव
Read in your preferred language.


आज दिनांक 24/02/2026 को लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह यादव ने भाग लिया और उनका जनपद में जगह जगह स्वागत किया गया इसके उपरान्त सभी पदाधिकारी किसानों के साथ सदर तहसील फर्रुखाबाद पहुंचे जिसमें बोलते हुये बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जो जमीनें जा रही है उसका सर्किल रेट बाजार भाव का चार गुना दे सरकार नहीं तो फर्रुखाबाद का किसान जमीनें नहीं देगा और इस बावत किसानों को बेवजह परेशान किया तो ये धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर का होगा हमारे संगठन के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा धमकाना बंद करे नहीं तो रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला लगाते समय नहीं लगेगा आगे उन्होंने भारत अमेरिका कृषि समझौते पर भी बात रखी इसी कड़ी में बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि हम लिंक एक्सप्रेसवे का विरोध नहीं करते है लेकिन किसानों को भी सुनो उनकी बिना मर्जी के कोई भी अधिग्रहण न किया जाए अगर लेआउट में यूपीडा द्वारा संशोधन होना है तो बैनामे भी उस संशोधन के बाद हो अगर बैनामे नहीं रोके गये तो भारतीय किसान यूनियन दोनों तहसीलों का घेराव करेगी और धरना प्रदर्शन अनिश्चित कालीन के लिये किया जाएगा |
प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने किया |
इस अवसर पर मुरादाबाद वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव,देसराज सिंह,कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार,संजीव सोमवंशी,अशोक यादव,जिला महासचिव अभय यादव युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला सचिव पुजारी कटियार, सुग्रीव पाल, सुशील दीक्षित बाबा जी,जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव,जिला सह सचिव दिनेश सिंह,अजयपाल यादव,अंकित चौधरी, अनीश सिंह सोनू,रामप्रकाश पाल,कश्मीर गंगवार,प्रदीप यादव,शिवराम शाक्य,सतीश कठेरिया,टिंकू यादव, बड़े यादव,अजीत सोमवंशी,संतोष सक्सेना,रामनरेश लेखपाल, प्रेमचन्द्र यादव,नवीन यादव,हिमांशु राजपूत बबलू खटीक सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |