Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नवनियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का सम्मान, तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम नगला खैरबंद निवासी शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य के आवास पर आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी
Share:
फर्रुखाबाद:नवनियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का सम्मान, तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन ने किया सम्मानित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 जनपद में तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त महिला आरक्षी शालिनी शाक्य का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम नगला खैरबंद निवासी शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य के आवास पर आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, संरक्षक अवनीश शाक्य, जिला सचिव संतोष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर शाक्य, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, जिला उपाध्यक्ष विमलेश शाक्य, शिक्षक मुकेश शाक्य, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाक्य, कमलेश शाक्य और अखिलेश शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शालिनी शाक्य को संगठन द्वारा प्रशंसा पत्र एवं सम्मान शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अवनीश शाक्य ने उन्हें पंचशील अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि बीते दिन लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शालिनी शाक्य को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। उनकी इस उपलब्धि से जनपद एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।

शालिनी शाक्य के पिता अनिरुद्ध सिंह एटा जनपद के ग्राम अंगदपुर निवासी हैं और वर्तमान में रामानंद बालक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

इस अवसर ने न केवल शालिनी की मेहनत और समर्पण को मान्यता दी, बल्कि समाज के युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य भी किया।