Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद:नवागन्तुक एसपी आरती सिंह ने जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2025 पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर के पद से तबादले पर आयी श्रीमती आरती सिंह ने जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा की अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगी। एसपी आरती सिंह नें चार्ज लेनें के बाद पत्रकारों से वार्ता
Share:
फर्रुखाबाद:नवागन्तुक एसपी आरती सिंह ने जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2025 पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर के पद से तबादले पर आयी श्रीमती आरती सिंह ने जनपद के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा की अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगी।

एसपी आरती सिंह नें चार्ज लेनें के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनिरूप कार्य किया जायेगा। महिलाओं का विशेष ध्यान रखकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पुरानें मामले जिनका खुलासा नही हुआ है, उनका जल्द अनवरण किया जायेगा। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था एवं भौगोलिक जानकारी करने के बाद यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। पुलसिंग पर नजर रखकर पुलिस में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा की जनपद में सट्टे व जुआ के कारोबार की कमर तोड़ी जायेगी। मीडिया कर्मियों का परिचय लेने के बाद उन्हें अपराधिक घटनाओं की जानकारी दिए जाने का वादा किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह मौजूद रहे।