Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 बुधवार को त्रिपोलिया चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के देश के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और
Share:
फर्रुखाबाद:एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितम्बर 2025 बुधवार को त्रिपोलिया चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के देश के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।

जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सर्वसम्मति से पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। कल हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को 452 मतों के साथ जीत मिली। यह साबित करता है कि विपक्ष का INDIA गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता को सर्वोपरि मानती है और परिवारवाद से दूर रहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है। उन्होंने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को समर्पण और सेवा की प्रतिमूर्ति बताया।

इस मौके पर जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, हिमांशु गुप्ता, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, नगर पंचायत संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, रामनरेश गौतम, शरद श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, शिवम मिश्रा, अमन अवस्थी, मयंक बुंदेला, विकास पांडे, अंकित गुप्ता, गौतम दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत, मीरा सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, अनिल श्रीवास्तव, सत्यम कटिहार, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, अभिषेक बाथम, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, अंकित तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, स्नातक चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ विजय हासिल करेगी।