Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवाबगंज पुलिस टीम
Share:
फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त रामगुलाम पुत्र श्रीकिशन निवासी करनपुर, थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष को एक देशी तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 126/2025, धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

पूछताछ का विवरण:

गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ में रामगुलाम ने अपनी गलती स्वीकारते हुए बताया कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

बरामदगी:

एक अदद देशी तमंचा 12 बोर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

वर्तमान में पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 126/2025, धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट, थाना नवाबगंज अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ.नि. श्री हेमन्त कुमार

2. का0 किरण कुमार

3. का0 अरविन्द कुमार

4. का0 रिंकू सिंह

5. महिला आरक्षी पिंकी

थाना नवाबगंज पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की दृढ़ता एक बार फिर स्थापित हुई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना प्रदान करते हुए अपराध नियंत्रण हेतु सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।