Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति पर नगर पालिका सम्मेलन आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 नगर पालिका परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मधुर मिलन, बढ़पुर में एक भव्य नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अति
Share:
फर्रुखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति पर नगर पालिका सम्मेलन आयोजित।
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 नगर पालिका परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मधुर मिलन, बढ़पुर में एक भव्य नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय परिषद की पूर्व सदस्य डॉ. रजनी सरीन ने सभा को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और डूडा विभाग के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को उनके सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा, “रानी अहिल्याबाई होल्कर एक न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासिका थीं। उन्होंने नारी को केवल करुणा का नहीं, बल्कि शक्ति का स्वरूप बताया। भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य करती है और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेती है।” मुख्य वक्ता डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा, “अहिल्याबाई होल्कर ने धार्मिक स्थलों के निर्माण, महिला सशक्तिकरण और गरीबों की सेवा को अपने शासन की प्राथमिकता बनाया। वर्तमान समाज में उनके जैसे आदर्शों की आवश्यकता है, जिससे महिलाओं को सशक्त कर समरस समाज की स्थापना हो सके।”

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राजपूताना ग्रुप के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, अभियान संयोजक हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, स्वदेश पाल, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, एवं जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह सम्मेलन रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों को स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।