Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों को दिलाई राहत सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर सांसद मुकेश राजपूत ने आज ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से धीमर नगला, अहबरन नगला, बहबलपुर, कमरुद्दीन नगर, सवितापुर सहित तराई क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित इलाकों का भ्रमण
Share:
फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ग्रामीणों को दिलाई राहत सामग्री
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर सांसद मुकेश राजपूत ने आज ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से धीमर नगला, अहबरन नगला, बहबलपुर, कमरुद्दीन नगर, सवितापुर सहित तराई क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया।

दौरे के दौरान सांसद ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया और आवश्यक दवाइयाँ वितरित करवाईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दी जा रही हर संभव सहायता और राहत सामग्री शीघ्रता से प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जाए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शमशाबाद रामकिशोर राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कायमगंज अरुण दुबे, उपजिलाधिकारी कायमगंज, मण्डल अध्यक्ष कम्पिल निर्मल कश्यप, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह, मण्डल अध्यक्ष कायमगंज महेंद्र राजपूत, आदेश राजपूत, सुधेश राजपूत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सांसद और प्रशासन का आभार जताते हुए भरोसा जताया कि सरकार की ओर से उन्हें लगातार सहायता मिलती रहेगी।