Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद :सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत छोटे सिंह यादव के घर पहुंचकर प्रकट की संवेदना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24न्यूज़)18 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद/विधायक तथा डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के लंबे समय तक सभापति रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद मुक
Share:
फर्रुखाबाद :सांसद मुकेश राजपूत ने दिवंगत छोटे सिंह यादव के घर पहुंचकर प्रकट की संवेदना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24न्यूज़)18 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद/विधायक तथा डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के लंबे समय तक सभापति रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के निवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सांसद मुकेश राजपूत ने स्व. छोटे सिंह यादव के निधन को जनपद की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि यादव जी ने सदैव किसानों, मजदूरों और गरीब तबके के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया।

परिजनों से भेंट के दौरान सांसद भावुक नजर आए और दिवंगत नेता की सेवाओं और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे और पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है।इस अवसर पर कई स्थानीय नेता, समाजसेवी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने छोटे सिंह यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रवासियों में भी उनके निधन को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। छोटे सिंह यादव लम्बे समय तक जनपद की राजनीति में सक्रिय रहे और अपने सरल स्वभाव, नीतिपूर्ण नेतृत्व व सामाजिक कार्यों के कारण सभी दलों के लोगों में सम्मानित रहे।