Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
भारत

फर्रुखाबाद:सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में मनाई जाएगी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस 03 जनवरी 2026 को सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवस
Share:
फर्रुखाबाद:सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में मनाई जाएगी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में भारत की प्रथम शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी का जन्मदिवस 03 जनवरी 2026 को सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, अजमतपुर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

 कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा शिक्षा के महत्व, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, समानता और मानवता के मूल्यों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि सावित्रीबाई फुले जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है, जिनसे प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

अतः समस्त धम्म बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से विशेष अनुरोध है कि वे इस पावन जयंती अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को आत्मसात करने में अपना सहयोग प्रदान करें।