Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मोदी जी एक काम करो पाकिस्तान को साफ करो- जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढपुर स्थित जिला कार्यालय में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फुका। आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कसम खाई गई। जिला अध्यक्
Share:
फर्रुखाबाद:मोदी जी एक काम करो पाकिस्तान को साफ करो- जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढपुर स्थित जिला कार्यालय में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फुका। आतंकवाद को जड़ से मिटाने की कसम खाई गई। जिला अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब देने का समय आ गया है आतंकवाद को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं या उसके लिए दया भाव रखते हैं उन सभी को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। यह समय है जाति, धर्म, समुदाय को छोड़कर हम सब एकजुट होना चाहिए। पाकिस्तान मुर्दाबाद और मोदी जी एक काम करो पाकिस्तान को साफ करो जैसे नारे लगाए गए। कुलदीप कश्यप एडवोकेट, ज्ञानेंद्र कश्यप, संजय कश्यप, अजीत बाथम, सुरेश कश्यप ,नीरज कश्यप, प्रभात, राजेश मिश्रा ,संजीव बाथम आदि लोग उपस्थित रहे।