Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन: आमजन तक न्याय पहुंचाने की पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा आम जनता को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के नेतृत्व में यह विशेष न्यायिक सत्र दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवा
Share:
फर्रुखाबाद:सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन: आमजन तक न्याय पहुंचाने की पहल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जुलाई 2025 ग्राम न्यायालय अमृतपुर द्वारा आम जनता को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया जा रहा है। न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम के नेतृत्व में यह विशेष न्यायिक सत्र दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक, जन सेवा केंद्र, ग्राम हरिहरपुर वीरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद में संचालित होगा।

यह आयोजन ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 की धारा 9 तथा उत्तर प्रदेश ग्राम न्यायालय (प्रक्रिया एवं संव्यवहार) नियमावली, 2009 के नियम 9 के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय की पहुँच को सरल बनाना और लोगों के छोटे-मोटे विवादों का समाधान मौके पर ही करना है।

मोबाइल कोर्ट में ऐसे मामले निपटाए जाएंगे जो ग्राम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, जैसे कि पारिवारिक विवाद, पड़ोसी विवाद, संपत्ति संबंधी छोटे विवाद, किरायेदारी, ऋण संबंधी मामूली मामले आदि।

न्यायाधिकारी विजय रतन गौतम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और लंबी अदालती प्रक्रियाओं से बचकर त्वरित न्याय प्राप्त करें।

जनपद के सूचना विभाग से अनुरोध किया गया है कि इस कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए ताकि मोबाइल कोर्ट में जन सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

यह प्रयास "न्याय सबके द्वार" की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।