Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: ऑटो पार्ट्स व्यापारी गगन कटियार से बदमासों ने लाखों रुपये लूटे

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद बीती रात शातिर लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी गगन कटियार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी और लाखों रुपए लूट कर भाग जाने में सफल रहे। नगर फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के मालिक गगन कटियार 425000 की लूट दिखाएं और यह एक ऑटो पार्ट्स
Share:
फर्रुखाबाद: ऑटो पार्ट्स व्यापारी गगन कटियार से बदमासों ने लाखों रुपये लूटे
Read in your preferred language.

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद बीती रात शातिर लुटेरों ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी गगन कटियार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी और लाखों रुपए लूट कर भाग जाने में सफल रहे। नगर फर्रुखाबाद बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के सामने गगन ऑटो पार्ट्स के मालिक गगन कटियार 425000 की लूट दिखाएं और यह एक ऑटो पार्ट्स व्यापारी हैं इनकी दुकान फर्रुखाबाद लाल दरवाजे बस अड्डे पर है। बीती रात दुकान बंदकर एक लड़के के साथ बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। वह रात करीब 8. 30 बजे कादरी गेट ओपी लान के सामने से गुजर रहे थे। तभी पीछे घात लगाकर पहुंचने वाले बाइक सवार तीन लुटेरों ने गगन की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। गगन जब तक कुछ समझ पाते लुटेरे उनका झोला छीन कर भागने लगे। लुटेरों को भयभीत करने के लिए गगन ने उनके ऊपर फायर किए इसके बावजूद बेखौफ लुटेरे बाइक से पांचाल घाट की ओर भाग गए। गगन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मालूम हो कि गगन ग्राम खानपुर निवासी है उनका ऑटो पार्ट्स का बड़ा कारोबार है। व्यापारी के साथ कोई लूट की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है। कोतवाली पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने गगन से घटना के बारे में पूछताछ की।